Bollywood में adventure movies एक ऐसा जॉनर हैं जिसमें आमतौर पर काफ़ी कम फ़िल्में बनती हैं।
सिनेमा लवर्स के बीच एडवेंचर जॉनर की बॉलीवुड फ़िल्में काफ़ी कम पसन्द की जाती हैं क्योंकि बॉलीवुड उस लेवल की क्रिएटिविटी प्रस्तुत नहीं कर पाता जो हॉलीवुड एडवेंचर मूवीज़ में देखने को मिलती हैं।
लेकिन इन सबके बावजूद bollywood में ऐसी कई adventure movies हैं जो आपको वाकई पसन्द आएंगी।
Best bollywood adventure movies की इस लिस्ट में में आपको कुछ ऐसी फ़िल्मों के नाम बताऊँगा जो adventure movies पसन्द करने वाले मूवी लवर्स को काफ़ी पसन्द आएंगी।
Best Bollywood Adventure Movies 2022
1. Thugs of Hindustan (2018)

बॉलीवुड एडवेंचर मूवीज़ की सूची में Thugs of Hindustan का नाम जरूर आएगा।
फ़िल्म को विजय कृष्णा आचार्या ने लिखा और निर्देशित किया हैं जिसमें आपको एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़, फ़ातिमा सना शेख़, मोहम्मद ज़ीशान आयूब और रोनित रॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।
फ़िल्म की कहानी अंग्रेजों के भारत पर हुकूमत करने के दौरान की हैं जब किंग मिर्जा सिकन्दर बैग को अंग्रेजों ने मार दिया था और उसका पूरा साम्राज्य हड़प लिया था।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Thriller Movies
बचने वालों में सिर्फ किंग की बेटी जाफिरा बैग (फ़ातिमा सना शेख़) और जनरल खुदाबक्श (अमिताभ बच्चन) थे।
फ़िल्म 300 करोड़ के काफ़ी बड़े बजट में बनी जो बॉलीवुड की सबसे महंगी फ़िल्मों में से एक हैं।
फ़िल्म में आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस को ऑडिएंस और फ़िल्म क्रिटिक्स ने काफ़ी सराहा।
2. Shivaay (2016)

फ़िल्म की कहानी हैं शिवाय (अजय देवगन) की जो एक कुशल पर्वतारोही हैं।
शिवाय पवर्तों पर आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों पर चढ़ने में मदद करता हैं और अपना गुजारा करता हैं।
एक दिन शिवाय ओल्गा (एरिका कारो) से मिलता हैं जो एक पर्यटक होती हैं लेकिन भूस्खलन में फँस जाती हैं जिसे शिवाय बचाता हैं।
दोनों के बीच प्यार होता हैं और ओल्गा प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं चाहिए होता।
आखिरकार शिवाय के विनती करने पर ओल्गा बच्चा पैदा करने को राजी होती हैं और बच्चे को जन्म देकर शिवाय को छोड़कर चली जाती हैं।
शिवाय और उसकी बेटी गोरा (अबीगैल ईम्स) अपनी ज़िंदगी सुकून से जी रहें होते हैं तभी शिवाय को पता चलता हैं कि ओल्गा अभी जिंदा हैं और बुल्गारिया में हैं।
शिवाय अपनी बेटी के साथ ओल्गा को ढूंढने बुल्गारिया जाता हैं जहाँ उसकी बेटी को बच्चों की तस्करी करने वाली गैंग किडनैप कर लेती हैं।
क्या शिवाय अपनी बेटी को बाल तस्करों से बचा पाएगा और ओल्गा कैसी हैं, क्या उससे कभी मिल पायेगा?
इस बॉलीवुड एडवेंचर मूवी में आपको यही सब देखने को मिलेगा।
3. Joker (2012)

फ़िल्म जोकर में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड कैरेक्टर्स में हैं जिसे शिरीष कुंदर ने डायरेक्ट किया हैं।
इस bollywood adventure movie की कहानी अगस्त्या (अक्षय कुमार) की हैं जो एक वैज्ञानिक हैं और ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा हैं जो एलियंस से सम्पर्क करने में मददगार साबित हो।
इसी दौरान अगस्त्या को उसकी गर्लफ्रैंड दिवा (सोनाक्षी सिन्हा) अपने पिता की बीमारी के बारे में बताती हैं और दोनों दिवा के गाँव पगलापुर जाते हैं।
पगलापुर बाहर की दुनियाँ से एकदम अलग बसा गाँव हैं जिसे सरकार अपनाने से इनकार कर रहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Horror Movies
अगस्त्या को एक उपाय सूझता हैं और वो वहाँ रहने वाले लोगों के साथ मिलकर नकली एलियन्स बनाता हैं ताकि मीडिया में हाइप बनें और देश के इस हिस्से को सरकार अपनाए।
इसी बीच उस गाँव में असली एलियन्स आ जाते हैं।
अगस्त्या का प्लान कामयाब होगा या नहीं और असली एलियन्स उस गाँव में कैसे आये?
फ़िल्म में आपको इन सभी सवालों के जवाब देखने को मिलेंगे।
4. Zindagi Na Milegi Dobara (2011)

इस बॉलीवुड एडवेंचर मूवी में आपको एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी जिसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ़ और कल्कि कोएचलिन अहम किरदारों में दिखाई दिए।
फ़िल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कहानी बचपन के तीन दोस्तों अर्जुन (ऋतिक रोशन), कबीर (अभय देओल) और इमरान (फरहान अख्तर) की हैं जो तीन हफ़्तों की एक रॉड ट्रिप के लिए मिलते हैं।
वे घूमने के लिए स्पेन जाते हैं जहाँ अर्जुन को लैला (कैटरीना कैफ़) मिलती हैं और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता हैं।
इस ट्रिप के दौरान तीनों दोस्तों की ज़िंदगी में कई उतार चढाव आते हैं और वे एक ख़तरनाक खेल में शामिल होने का निर्णय लेते हैं।
फ़िल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को पहले मई 2011 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम्स की वजह से इसे जुलाई 2011 में रिलीज़ किया गया।
फ़िल्म को इसकी कहानी, कलाकारों की परफॉर्मेंस, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और म्यूजिक के लिए काफ़ी सराहना मिली और फ़िल्म ने कई नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते।
5. Sholay (1975)

Bollywood की इस adventure movie को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं।
अगर आप एक सिनेमा लवर हैं तो फ़िल्म को बेहद अच्छे से जानते होंगे और शायद देखा भी होगा।
फ़िल्म की कहानी दो अपराधियों वीरू (धर्मेंद्र) और जय (अमिताभ बच्चन) की हैं जिन्हें एक रिटायर्ड पुलिस ऑफ़िसर एक डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) को पकड़ने के लिए कहता हैं।
फ़िल्म में हेमा मालिनी और जय भादुड़ी भी अहम भूमिकाओं में हैं जो वीरू और जय की प्रेमिकाएं हैं।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Crime Movies
फ़िल्म शोले को क्लासिक और सबसे बेहतरीन indian film माना जाता हैं।
फ़िल्म को रिलीज़ के वक्त फिल्म क्रिटिक्स की ओर से काफ़ी नेगेटिव रिव्यूज़ मिले लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी की वजह से फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए करीब 5 सालों तक थिएटर्स में दिखाई गई।
6. Baadshaho (2017)

यह bollywood adventure movie 1975-77 के दौर पर बनी फ़िल्म हैं जिसमें अजय देवगन, विद्युत जामवाल, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।
फ़िल्म को मिलन लुथरिया ने निर्देशित किया जिसे 1 सितंबर 2017 को रिलीज़ किया गया।
फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं राजस्थान की राजकुमारी महारानी गीतांजली (इलियाना डिक्रूज) से जिसके पास हज़ारों टन सोना हैं।
इसी दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में इमरजेंसी को घोषणा कर दी।
कांग्रेस सरकार के अहम सदस्य संजीव से महारानी गीतांजली से कुछ कहासुनी हो गयी जिस कारण संजीव ने आर्मी ऑफ़िसर कर्नल रुद्र प्रताप सिंह (विद्युत जामवाल) को आदेश दिया कि गीतांजली से सारा सोना छीन कर उसे जेल में डाल दे।
कर्नल रुद्र प्रताप सिंह आदेश मानकर रानी गीतांजली से सारा सोना लेकर उसे जेल में डाल देता हैं।
रुद्र अपने भरोसेमंद लेफ्टिनेंट मेजर सहर सिंह और कैप्टन सोमेश को सारा सोना सुरक्षित दिल्ली पहुँचाने को कहता हैं।
रुद्र सहर सिंह को एक कस्टम मेड ट्रक देता हैं जिसके सेफ़ लोक में सारा सोना भरा जाता हैं।
रानी गीतांजली अपने भरोसेमंद भवानी सिंह (अजय देवगन) को सारा सोना सुरक्षित वापस प्राप्त करने का मैसेज भिजवाती हैं।
क्या भवानी सिंह रानी गीतांजली का सोना कर्नल रुद्र प्रताप सिंह के बनाये कस्टम मेड़ ट्रक से प्राप्त कर पायेगा?
7. Veer (2010)

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस hindi adventure film में सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, ज़रीन खान, सोहेल खान और ऋषभ जैन मुख्य भूमिका में हैं।
फ़िल्म की कहानी वीर प्रताप सिंह (सलमान ख़ान) की हैं जो पिंडारी समूह के राजकुमार हैं और पिंडारी समूह के लीडर पृथ्वी सिंह (मिथुन चक्रवर्ती) के पुत्र हैं।
पिंडारी समूह अंग्रेज़ो के ख़िलाफ़ भारत को आजाद करने के युद्ध के लिए जाना जाता हैं।
वीर प्रताप सिंह अपने पिता की लेगेसी को आगे बढाते हुए राजस्थान और भारत को अंग्रेजों से मुक्त करने के लिए अपने छोटे भाई पुन्य सिंह (सोहेल खान) की मदद लेता हैं और सेना इकट्ठी करता हैं।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Action Movies
वीर की लड़ाई ना सिर्फ अंग्रेजों से थी बल्कि माधवगढ़ के राजा ज्ञानेन्द्र सिंह (जैकी श्रॉफ) से भी थी।
क्या वीर अपने पिता की लेगेसी को आगे बढाते हुए माधवगढ़ के राजा को हरा पाएगा?
8. Mohenjo Daro (2016)

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े लीड कैरेक्टर्स में हैं।
फ़िल्म की कहानी हैं एक किसान सरमन (ऋतिक रोशन) की जो माल बेचने मोहनजो दारों शहर जाता हैं जहाँ उसे ऊँचे समाज की लड़की चानी (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता हैं।
मोहनजो दारों पहुँचने पर सरमन को पता चलता हैं कि शहर पर अत्याचारी सीनेट चीफ़ महाम (अंगद बेदी) और उसके क्रूर बेटे मूँजा (अरुणोदय सिंह) का शासन हैं।
किसानों द्वारा शहर में बेचे जाने वाले माल पर महाम के कहने पर अतिरिक्त टेक्स लगाया गया ताकि शहर को ओर अधिक विकसित किया जा सकें जिसका सरमन ने सभी किसानों की मदद से विरोध किया।
सरमन और चानी जो शहर के बड़े पुजारी की बेटी थी, दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे जहाँ चानी ने सरमन को बताया कि उसकी सगाई जबर्दस्ती मूंजा से कर दी गयी हैं।
अब क्या सरमन किसानों को महाम के अत्याचारी शासन से मुक्ति दिला पाएगा और चानी को मूंजा की कैद से छुड़ा पाएगा?
इसका जवाब आपको फ़िल्म देखने पर ही मिलेगा।
9. Junglee (2019)

अमेरिकन फ़िल्ममेकर चक रसेल द्वारा निर्देशित इस bollywood adventure movie में विद्युत जामवाल, पूजा सावंत, आशा भट और अतुल कुलकर्णी लीड कैरेक्टर्स में दिखाई दिए।
फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं दीपांकर नायर (थलाइवाजल विजय) से जो एक हाथी अभयारण्य चलाते हैं।
लेकिन चीजें तब खराब हो जाती हैं जब शिकारी हाथियों को उनके दांतो के लिए मारने लगते हैं।
दीपांकर का एक बेटा भी हैं जिसका नाम राज (विद्युत जामवाल) हैं जो मुंबई में पशु चिकित्सक हैं।
राज अपनी माँ की दसवीं पुण्यतिथि पर अपने गाँव वापस आता हैं।
राज बचपन में भोला और दीदी नाम के हाथियों के बेहद करीब होता हैं।
एक शिकारी केशव (अतुल कुलकर्णी) भोला के दांतों को प्राप्त करना चाहता हैं क्योंकि वो काफ़ी महंगे बिकते हैं।
केशव भोला को उसके दांतो के लिए मार देता हैं और दीपांकर को भी जो भोला को बचाने केशव से भिड़ जाते हैं।
पुलिसवाले दीपांकर के अंतिम संस्कार में आते हैं और राज को शिकारियों का साथ देने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लेते हैं।
अब क्या राज इस झूठे आरोप से मुक्त हो पाएगा और क्या भोला और अपने पिता के हत्यारे को पकड़ पायेगा?
ये जानने के लिए आपको फ़िल्म जंगली देखनी होगी।
10. Jagga Jasoos (2017)

अनुराग बासु द्वारा निर्देशित इस बॉलीवुड एडवेंचर फ़िल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ लीड कैरेक्टर्स में हैं।
फ़िल्म जग्गा जासूस की कहानी सन 1975 के हाई प्रोफाइल केस पुरुलिया आर्म्स ड्रॉप के इर्दगिर्द घूमती हैं जिसे पश्चिम बंगाल की कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अंजाम दिया गया था।
जग्गा (रणबीर कपूर) एक शर्मिला बच्चा हैं जो अपने पिता के साथ रहता हैं लेकिन एक दिन अचानक उसके पिता कहीं गायब हो जाते हैं।
जासूसी दिमाग वाला जग्गा अपने पिता को ढूँढने निकल पड़ता हैं जहाँ उसे श्रुति सेनगुप्ता (कैटरीना कैफ़) मिलती हैं।
कौन हैं ये श्रुति जो जग्गा को बीच रास्ते मिली और क्या हैं इसका मकसद?
क्या जग्गा अपने पिता को कभी ढूंढ पाएगा?
इन सभी सवालों के जवाब आपको फ़िल्म जग्गा जासूस में मिलेंगे।
11. Warning (2013)

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस adventure thriller film में मधुरिमा तुली, संतोष बरमोला, सुजाना रोड्रिग्स और मंजरी फडनीस मुख्य किरदारों में हैं।
यह फ़िल्म साल 2006 में रिलीज़ हुई Open Water 2: Adrift फ़िल्म की रीमेक हैं।
फ़िल्म की कहानी कुछ स्कूल फ्रैंड्स की हैं जो सालों बाद एक दूसरे से मिलते हैं और घूमने एक यॉट पर जाते हैं।
उनके इस एडवेंचर ट्रिप में ट्विस्ट तब आता हैं जब वो समुद्र में जाते हैं।
क्या ट्विस्ट आते हैं और उनके साथ समुद्र में जाने के बाद क्या होता हैं?
इसका पता आपको फ़िल्म देखकर ही लगेगा।
एडवेंचर मूवीज़ पसन्द करने वाले सिनेमा लवर्स को यह फ़िल्म जरूर पसन्द आएगी।
तो ये कुछ bollywood adventure movies हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।
आपने इनमें से कौन कौनसी फ़िल्म देख रखी हैं?
मेरे लिए कोई शिकायत या सुझाव हो तो कृपया मुझे कॉमेंट्स में जरूर बताएं।