इस ब्लॉग में हम उन bollywood biography movies के बारे में बात करेंगे जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ इंस्पायर किया बल्कि एंटरटेन करने में भी सबसे आगे रहीं।
पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में हमनें biography movies बनने का एक ट्रेंड देखा हैं।
हर डायरेक्टर अधिक से अधिक biography movies बनाने में लगा हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि इन biography movies को ना सिर्फ बनाना आसान होता हैं बल्कि इन्हें लोगों तक पहुँचाना भी काफ़ी सरल हो जाता हैं।
ये मूवीज़ उन लोगों पर बनती हैं जो पहले से ही लोगों के दिलों में राज करते हैं जिस कारण इन्हें प्रमोट करने में फ़िल्म मेकर्स को ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।
हालांकि सभी bollywood biography movies शानदार नहीं होती, कुछ फ़िल्म्स को लोग नजरअंदाज कर देते हैं तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकार्ड्स कायम कर देती हैं।
इस ब्लॉग में में जो लिस्ट बताने वाला हूँ वो ऐसी बॉलीवुड बॉयोग्राफी मूवीज़ हैं जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया।
Best Bollywood Biography Movies 2022
1. M.S. Dhoni: The Untold Story (2016)

जब भी bollywood biography movies की बात होगी तो एम एस धोनी फ़िल्म का नाम जरूर लिया जाएगा।
फ़िल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी हैं जिसमें धोनी के किरदार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था जिसे उनके कैरियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना गया।
फ़िल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खैर मुख्य किरदार में थे।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Thriller Movies
फ़िल्म में हमें महेंद्र सिंह धोनी के एक टिकट कलेक्टर से भारत के सबसे सफल कप्तान बनने तक की जर्नी को दिखाया हैं।
धोनी पर बायोपिक बनाने के आईडिया को धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने साल 2011 के वर्ल्ड कप के बाद दिया जिस पर करीब 2 साल बाद काम शुरू हुआ।
अगर आप भी मेरी तरह महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं और क्रिकेट पसन्द करते हैं तो ये फ़िल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
2. Jhund (2022)

साल 2022 में रिलीज़ हुई फ़िल्म Jhund एक बायोग्राफिकल-स्पोर्ट्स फ़िल्म हैं जो विजय बरसे की ज़िंदगी पर आधारित हैं।
विजय बरसे एक एनजीओ स्लम सॉकर के फाउंडर हैं जिसे उन्होंने साल 2001 में शुरू किया था।
फ़िल्म को नागराज मंजुले ने लिखा और डायरेक्ट किया हैं जिसमें विजय बरसे के किरदार को महानायक अमिताभ बच्चन ने निभाया हैं।
विजय बरसे एक कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर थे जो अपने रिटायरमेंट के आख़िरी दिनों में कॉलेज के नजदीकी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को फुटबॉल सिखाते थे।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Horror Movies
इन झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चें ड्रग्स और चोरी के शिकार थे जिस कारण विजय बरसे इन्हें फुटबॉल सिखाते थे ताकि ये इन बुरी आदतों से दूर रहें।
विजय बरसे की ज़िंदगी को आमिर ख़ान के शो “सत्यमेव जयते” के पहले एपिसोड में भी दिखाया जा चुका हैं।
फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखाया लेकिन अमिताभ बच्चन और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के किरदारों को निभाने वाले कलाकारों की परफॉर्मेंस को काफ़ी सराहा गया।
3. 83 (2021)

साल 1983 का क्रिकेट वर्ल्डकप जिसे भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार जीता था, फ़िल्म 83 उसी पर आधारित हैं।
फ़िल्म की कहानी में हम जानेंगे कि कैसे कपिल देव ने उस वक्त की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज को भी हरा दिया था और देश को पहला वर्ल्डकप जीताकर दिया था।
1983 से पहले भारत कभी भी वर्ल्डकप के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं पहुँचा, यहाँ तक कि किसी वर्ल्डकप में एक दो मैच ही मुश्किल से जीत पाता था।
लेकिन 1983 कि सबसे बड़ी अंडरडॉग टीम बनकर निकली भारतीय टीम ने वर्ल्डकप का ताज अपने नाम किया।
फ़िल्म में आपको काफ़ी लम्बी चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी जिसमें रणवीर सिंह, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलेम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।
फ़िल्म 83 को 270 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया लेकिन इसके ऑपोज़िट Pushpa जैसी फ़िल्म होने के कारण यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा सकी और करीब 200 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
हालांकि फ़िल्म में कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को काफ़ी सराहा गया।
वैसे क्या आपने यह फ़िल्म देखी हैं? अगर देखी हैं तो कॉमेंट्स में अपने विचार जरूर लिखें।
4. Shershaah (2021)

कैप्टन विक्रम बत्रा, ये नाम आज हर कोई जानता हैं जिसका कारण हैं अगस्त 2021 में रिलीज़ हुई फ़िल्म शेरशाह।
शेरशाह परम वीर चक्र अवॉर्डी कैप्टन विक्रम बत्रा की ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा के किरदार को निभाया था, जबकि कियारा आडवाणी ने विक्रम बत्रा की गर्लफ्रैंड डिम्पल चीमा के किरदार को प्रस्तुत किया था।
फ़िल्म में आपको विक्रम बत्रा की शुरुआती जिंदगी से लेकर कारगिल युद्ध में शहीद होने तक कि पूरी ज़िंदगी को देखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Crime Movies
इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस को उनके कैरियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस माना गया जिसके कारण फ़िल्म शेरशाह साल 2021 की सबसे बेहतरीन फ़िल्म साबित हुई।
फ़िल्म शेरशाह को साल 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते इसे 12 अगस्त 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ किया गया।
5. Gunjan Saxena: The Kargil Girl (2020)

यह फ़िल्म भारत की पहली महिला एयर फोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िंदगी पर आधारित हैं।
फ़िल्म में गुंजन सक्सेना के किरदार को जाह्नवी कपूर ने निभाया हैं जिसे उनके कैरियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना गया।
फ़िल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम भूमिका में हैं।
फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं साल 1984 में जहाँ गुंजन सक्सेना अपने बड़े भाई के साथ हवाई यात्रा कर रहीं होती हैं।
गुंजन प्लेन की खिड़की से बाहर देखने की कोशिश करती हैं लेकिन उसका भाई ये करने से मना करता हैं।
इसी बीच एक एयर होस्टेस उसे खिड़की से बाहर देखने की जिद करते देखती हैं और उसे कॉकपिट में ले जाती हैं जहाँ प्लेन के फीचर्स को देखकर गुंजन के मन में पायलट बनने का सपना जागृत होता हैं।
फ़िल्म में आप गुंजन सक्सेना की ज़िंदगी के बारे में जान पाओगे जहाँ एक आम लड़की से भारत की पहली महिला एयर फोर्स पायलट बनने का सफ़र काफ़ी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया हैं।
6. Shakuntala Devi (2020)

यह एक ऐसी महिला के ऊपर बनी फिल्म हैं जो गणित के कठिन से भी कठिन सवाल को चुटकियों में हल कर देती थी।
साल 1929 में जन्मी शकुंतला देवी बचपन से ही काफ़ी बुद्धिमान बच्ची थी जो शुरू से ही गणित में अपने अध्यापकों से भी अधिक ज्ञान रखती थी।
गणित में इतना तेज होने के चलते उन्हें ह्यूमन कम्प्यूटर कहा जाता हैं।
उनके इस टैलेंट को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया हैं।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Action Movies
फ़िल्म में शकुंतला देवी के किरदार को विद्या बालन ने निभाया हैं, इसमें इनके अलावा जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध भी अहम किरदारों में दिखाई दिए।
फ़िल्म को मई 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते फ़िल्म को 31 जुलाई 2020 को रिलीज़ किया गया।
7. Super 30 (2019)

Super 30 बिहार के गणित के अध्यापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म हैं।
आनंद कुमार ने साल 2002 में पटना, बिहार में Super 30 नाम से एक एजुकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की थी जिसमें वो गरीब बच्चों को JEE-Advance की तैयारी करवाते थे।
जहाँ उनके 510 बच्चों में 422 बच्चों ने साल 2018 में JEE क्लियर किया जिस पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर डिस्कवरी चैनल पर भी दिखाया गया।
फ़िल्म में आनंद कुमार के किरदार को ऋतिक रोशन ने निभाया हैं, इनके अलावा मृणाल ठाकुर, नन्दिश संधू, वीरेंद्र सक्सेना, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध सपोर्टिंग रोल्स में दिखाई दिए।
फ़िल्म 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई जिसे 12 जुलाई 2019 में दुनियाँभर में रिलीज़ किया गया।
फ़िल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले जहाँ ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस और फ़िल्म की स्टोरीलाइन को काफ़ी सराहा गया।
फ़िल्म को लोगों ने काफ़ी पसन्द किया जिससे Super 30 फ़िल्म 200 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल हुई।
8. Sanju (2018)

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म संजू बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी फिल्म हैं।
जिसमें उनके ड्रग्स की लत को और 1993 के बम ब्लास्ट में उनकी मिलीभगत को काफ़ी अच्छे से दिखाया गया हैं।
इसके अलावा संजय दत्त के अपने पिता से रिश्ते को भी काफ़ी गहराई से दिखाया गया, ड्रग्स की लत छुड़ाना और बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करना सब कुछ आप इस फ़िल्म में देखोगे।
फ़िल्म में संजय दत्त के किरदार को रणबीर कपूर ने निभाया हैं, इनके अलावा फिल्म में परेश रावल, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, सोनम कपूर और जिम सरभ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Comedy Movies
फ़िल्म का नाम संजय दत्त के निकनेम के ऊपर रखा गया जो संजय दत्त की माँ उन्हें पुकारती थी।
संजू को 29 जून 2018 में रिलीज़ किया गया जिसे क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिव्यूज़ प्राप्त हुए जहाँ रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस को काफ़ी पसन्द किया गया।
हालांकि कुछ क्रिटिक्स का मानना था की फ़िल्म संजू द्वारा सिर्फ संजय दत्त की इमेज सुधारने की कोशिश की गई हैं।
इन सबके बावजूद फ़िल्म ने करीब 600 करोड़ का कलेक्शन प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की।
9. Padman (2018)

फ़िल्म Padman पद्मश्री अवॉर्डी अरुणाचलम मुरुगनाथम की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म हैं।
अरुणाचलम मुरुगनाथम तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर के रहने वाले हैं जिन्होंने बेहद सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की मशीन तैयार की थी।
उन्होंने भारत के गांवों में सेनेटरी पैड ना इस्तेमाल करने को लेकर आवाज़ उठाई थी और बेहद सस्ते पैड्स बनाकर पूरे भारत के गांवों में उपलब्ध करवाया था।
अरुणाचलम मुरुगनाथम द्वारा बनाई गई मशीनें भारत के करीब 23 राज्यों में लगाई जा चुकी हैं और अब वे इन मशीनों को करीब 106 देशों में पहुँचाने पर काम कर रहें हैं।
इन्हें साल 2014 में टाइम मैगज़ीन में 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।
फ़िल्म में इनके किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया था, इनके अलावा सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी।
10. Saina (2021)

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म “साइना” साल 2021 में रिलीज़ हुई।
इस फ़िल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सुजय जयराज और रशेष शाह फ़िल्म के प्रोड्यूसर रहें।
फ़िल्म में साइना के किरदार को परिणीति चौपड़ा में निभाया, इसके अलावा फिल्म में मानव कोल भी एक अहम भूमिका में नजर आए।
पहले साइना की बॉयोपिक को सितंबर 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोविड-19 की वजह से 2 मार्च 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ किया गया।
फ़िल्म में हम साइना नेहवाल की ज़िंदगी को करीब से जान पाएंगे, तो अगर आप बैडमिंटन पसन्द करते हैं तो ये फ़िल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
11. Dangal (2016)

Best bollywood biography movies की लिस्ट में अगला नाम हैं दंगल का।
फ़िल्म की कहानी हैं महावीर सिंह फोगट की ज़िंदगी पर जो एक रेसलर रह चुके हैं।
इन्होंने अपनी बेटियों गीता फोगट और बबिता कुमार को रेसलिंग के लिए तैयार किया और भारत की पहली वर्ल्ड क्लास फीमेल रेसलर बनाया।
फ़िल्म में महावीर सिंह फोगट के किरदार को आमिर ख़ान ने निभाया हैं जबकि दोनों बेटियों के किरदार को फातिमा सना शेख़ और सान्या मल्होत्रा ने निभाया हैं।
इन दोनों के बचपन के किरदारों को जायरा वसीम और सुहानी भटनागर ने निभाया था।
फ़िल्म में साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।
23 दिसम्बर 2016 को रिलीज़ हुई फ़िल्म को क्रिटिक्स ने काफ़ी सराहा, फ़िल्म में वास्तविक कहानी को दिखाना और आमिर ख़ान की कमाल की परफॉर्मेंस को लोगों ने बेहद पसन्द किया।
दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रेकॉर्ड्स तोड़ते हुए दुनियाँ की हाईएस्ट ग्रॉसिंग स्पोर्ट्स फ़िल्म बनी।
फ़िल्म को करीब 70 करोड़ के बजट में बनाया गया था जबकि यह बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करके भारत की टॉप 20 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फ़िल्मों की सूची में शामिल हो गयी।
तो ये थी best bollywood biography movies जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।
इनमें से कुछ मूवीज़ भले ही बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल ना दिखा सकी हो लेकिन लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया।
हालांकि दंगल जैसी bollywood biography movies भी हैं जिन्होंने 2000 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया हैं।
वैसे आपको इनमें से कौनसी फ़िल्म सबसे अधिक पसन्द आई?
कॉमेंट्स में जरूर शेयर कीजियेगा।