11 Best Bollywood Horror Movies 2022

इस ब्लॉग में में आपको 11 best bollywood horror movies के बारे में बताऊँगा जिन्हें अगर आपने नहीं देखी तो जरूर देखें।

वैसे तो horror movies के मामले में हॉलीवुड काफ़ी आगे हैं और हॉलीवुड में बनी horror फ़िल्में दर्शकों को अधिक पसन्द आती हैं।

अक्सर बॉलीवुड में बनने वाली अधिकतर horror movies को देखकर डर कम और हँसी ज्यादा आती हैं।

लेकिन ऐसी कई bollywood horror movies हैं जो वाकई हॉलीवुड को टक्कर देती हैं।

इस ब्लॉग में हम उन्हीं bollywood horror movies के बारे में बात करेंगे जो आपको डराने में वाकई कामयाब होती हैं।

Best Bollywood Horror Movies 2022

1. Raaz (2002)

bollywood horror movies - raaz

साल 2002 में रिलीज़ हुई फ़िल्म Raaz को bollywood horror movies की लिस्ट में हमेशा गिना जाएगा।

इस फ़िल्म में डिनो मौर्या और बिपाशा बासु लीड कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं दोस्तों के एक ग्रुप से जो ऊटी में पिकनिक मनाने गए हुए थे।

ग्रुप में से एक लड़की की अजीब तरह से मौत हो जाती हैं जिसकी इन्वेस्टिगेशन करने के बाद पता चलता हैं कि इसे किसी बुरी आत्मा ने अपने वश में कर लिया था।

फ़िल्म के लीड कैरेक्टर्स संजना धनराज (बिपाशा बासु) और आदित्य धनराज (डिनो मौर्या) ऊटी छुट्टियाँ मनाने जाते हैं जहाँ उनकी रिलेशनशिप शुरू हुई थी।

लेकिन वहाँ जाने के बाद संजना को कुछ अजीब आवाजें आना शुरू हो जाती हैं जिसके बाद फ़िल्म में डरावनी चीजें होती हैं जो आपकी दिल की धड़कनों को तेज करने के लिए काफ़ी हैं।

2. Dybbuk (2021)

dybbuk horror movie

29 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ हुई फ़िल्म Dybbuk एक ओर कमाल की horror फ़िल्म हैं जिसमें इमरान हाशमी और निकिता दत्ता लीड कैरेक्टर्स में दिखाई देंगे।

फ़िल्म की मैन कहानी शुरू होती हैं एक बॉक्स से जिसे माही (निकिता दत्ता) एक एंटीक शॉप से खरीदकर लाई हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Crime Movies

इस बॉक्स के खुलते ही माही और सेम (इमरान हाशमी) के घर में भूतिया घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

मलयाली फ़िल्म “Ezra” की ऑफिशियल हिंदी रीमेक फ़िल्म Dybbuk वाकई कमाल की horror फ़िल्म हैं जिसे एक बार तो जरूर देखना चाहिए।

3. Bhoot (2003)

bhoot horror movie

फ़िल्म Bhoot की कहानी हैं विशाल (अजय देवगन) और स्वाति (उर्मिला मातोंडकर) की जिन्होंने हाल ही शादी की हैं।

इस नवविवाहित जोड़े ने एक नया घर किराए पर लिया हैं, इस घर के केअरटेकर ने विशाल को बताया की यहाँ इससे पहले रहने वाली औरत ने अपने ही बेटे को मारकर सुसाइड कर लिया था।

नए घर में जाने के बाद स्वाति अजीब तरह से व्यवहार करने लगी, फिर एक दिन खुद विशाल ने स्वाति को वॉचमैन का इतना बेरहमी से मर्डर करते हुए देखा जो किसी मायने में भी कोई इंसान नहीं कर सकता।

कहानी आगे बढ़ती हैं और पता चलता हैं कि इस बिल्डिंग में पहले वाली औरत की आत्मा ने स्वाति के शरीर को अपने कब्जे में कर लिया हैं।

फ़िल्म वाकई कमाल की हैं और फ़िल्म के कई scenes बेहद डरावने हैं।

4. Raaz 3 (2012)

bollywood horror movies - raaz 3

Raaz सीरीज़ के तीसरे भाग Raaz 3 को साल 2012 में रिलीज़ किया गया था।

फ़िल्म में इमरान हाशमी, बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता मुख्य किरदार में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं एक्ट्रेस शनाया शेखर (बिपाशा बासु) की जिसका अफ़ेयर डायरेक्टर आदित्य अरोरा (इमरान हाशमी) से चल रहा होता हैं।

लेकिन फिर कहानी में आता हैं तीसरा किरदार संजना कृष्णा (ईशा गुप्ता) जो शनाया की सौतेली बहन हैं।

अब पूरी इंडस्ट्री शनाया को भूलकर संजना के साथ काम करना चाहती हैं जिस कारण शनाया अपने डूबते कैरियर को बचाने के लिए काले जादू का सहारा लेती हैं।

फ़िल्म के कई scenes बहद डरावने हैं और फ़िल्म में कई बोल्ड scenes भी हैं।

5. 13 B (2009)

13 b

फ़िल्म 13B का मुख्य किरदार हैं मनोहर जिसे प्ले किया हैं आर माधवन ने, जो अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े सपने को पूरा करने एक बड़े बिल्डिंग के अपार्टमेंट में अपनी फैमिली के साथ शिफ्ट हो जाता हैं।

लेकिन जैसे ही वो इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होते हैं, उनके साथ कुछ अजीब सी चीजें होना शुरू हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Action Movies

मनोहर के परिवार की एक सदस्य एक टीवी शो को देखने लगती हैं जिसका नाम हैं सब खैरियत।

जैसे जैसे टीवी सीरियल आगे बढ़ता हैं, पता चलता हैं कि जैसी घटनाएं टीवी सीरियल में घट रहीं हैं ठीक वैसे ही मनोहर की ज़िंदगी में भी हो रहा हैं।

फ़िल्म काफ़ी इंटेन्स हैं और बेहद डराती भी हैं।

6. 1920 (2008)

1920

Best bollywood horror movies की लिस्ट में अगला नाम हैं 1920 का, जिसे 1973 में रिलीज़ हुई फ़िल्म “द एक्सोरसिस्ट” से इन्सपायर होकर बनाया गया था।

फ़िल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा लीड कैरेक्टर्स में थे और शादीशुदा कपल थे।

ये दोनों एक भूतिया घर में रहते हैं जहाँ आपको बेहद डरावनी चीजें देखने को मिलेगी।

फ़िल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया और साल 2012 में इसका सीक्वल “1920: द ईविल रिटर्न्स” बनाया गया।

7. Bhoot – Part One: The Haunted Ship (2020)

bhoot part one

साल 2020 में आई फ़िल्म Bhoot – Part One एक कमाल की horror movie हैं जिसमें विक्की कौशल लीड रोल प्ले करते हुए दिखेंगे।

यह फ़िल्म मुम्बई शहर के जुहू बीच पर साल 2011 में बहकर आई एक अनजान जहाज़ के ऊपर बनी हैं, जो कि वास्तविक घटना हैं।

फ़िल्म में एक लड़की को एक आत्मा ने करीब 11 सालों तक अपने वश में कर रखा होता हैं जिसे पृथ्वी प्रकाशन (विक्की कोशल) बचाता हैं।

फ़िल्म की कहानी काफ़ी अच्छी हैं और फ़िल्म के scenes आपको बेहद डराते हैं।

8. Tumbbad (2018)

tumbbad

इस फ़िल्म को शायद ही आपने देखा होगा।

यह फ़िल्म हम इंसानों की सबसे बड़ी सच्चाई को सामने लाती हैं – लालच।

कहानी हैं एक देवी माँ की जिसकी कोख से 16 करोड़ देवी देवता पैदा हुए हैं, इनमें से ही एक हैं हस्तर, लेकिन लालच के चक्कर में हस्तर देवी माँ से सोना चुरा लेता हैं जिसके बदले में उसे हमेशा सोते रहने का श्राप दिया जाता हैं।

कुछ इंसानों को इस कहानी के बारे में पता होता हैं और वो हस्तर द्वारा चुराए गए खजाने को ढूंढने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Comedy Movies

लेकिन जिसनें भी ये कोशिशें की उसका शरीर सड़ने गलने लगा और अंततः सब मारे गए।

फ़िल्म में आपको कोई बड़ा कलाकार नहीं मिलेगा लेकिन कहानी वाकई आपको अंत तक बाँधे रखेगी।

9. The House Next Door (2017)

the house next door

फ़िल्म की कहानी हैं डॉक्टर कृष्णकांत आचार्य उर्फ़ कृष (सिद्धार्थ) और उसकी पत्नी लक्ष्मी (एंड्रिया जेरेमियाह) की, जहाँ कृष एक सफल ब्रेन सर्जन हैं।

दोनों अपने घर में खुशहाल जिंदगी जी रहें होते हैं तभी उनके बगल वाले घर में एक फैमिली शिफ़्ट होती हैं।

ये वो घर होता हैं जिसमें कई सालों पहले एक माँ और बेटी रहते थे जिनके साथ इस घर में कई घटनाएं घटित हुई थी।

फ़िल्म काफ़ी इंटेन्स हैं और लोगों ने इसे बेहद पसंद किया था।

इसे भी आप एक बार जरूर देखें।

10. Stree (2018)

stree

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म “स्त्री” एक कमाल की comedy – horror movie हैं जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए।

फ़िल्म की कहानी एक ऐसी चुड़ैल के बारे में हैं जो अकेले मर्द को अपने साथ ले जाती हैं वो भी उसके कपड़े छोड़कर।

विक्की (राजकुमार राव) जो कि लेडीज टेलर हैं, एक अनजान लड़की (श्रद्धा कपूर) के पीछे दीवाना हो जाता हैं।

फ़िल्म की कहानी काफी कमाल की हैं जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया और फ़िल्म को कई अवॉर्ड भी मिले।

11. Ek Thi Daayan (2013)

ek thi daayan

Bollywood horror movies देखने के शौकीन सिनेमा लवर्स को ये फ़िल्म भी जरूर देखनी चाहिए।

फ़िल्म में इमरान हाशमी, हुमा कुरेशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि कोएचलिन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

फ़िल्म की कहानी हैं बोबो (इमरान हाशमी) की जो एक जादूगर हैं जिनकी गर्लफ्रैंड हैं तमारा (हुमा कुरैशी)।

बोबो और तमारा एक बच्चे को गोद लेना चाहते थे जिसके लिए वो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन बोबो किसी ओर चीज़ में दिलचस्पी ले रहा था।

वो जादू करते वक्त गलतियाँ करने लगा क्योंकि उसे उसकी छोटी बहन मीशा दिखाई देती थी जो काफ़ी साल पहले ही मर चुकी थी।

फ़िल्म में कोंकणा सेन शर्मा का भी एक अहम रोल हैं जिसके चलते उनकी परफॉर्मेंस को काफ़ी सराहा गया और उन्हें इस फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।

तो ये थी best bollywood horror movies जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

वैसे तो बॉलीवुड में इतनी horror movies नहीं बनती और जो बनती भी हैं वो हमें डरा ही नहीं पाती।

अक्सर ज्यादातर फ़िल्मों की कहानियाँ अनुमानित होती हैं जिसकी वजह से वो ऑडिएंस को कुछ खास पाण्ड नहीं होती, लेकिन इस लिस्ट में शामिल ये bollywood horror movies आपको वाकई डराएगी।

उम्मीद हैं, best bollywood horror movies की ये लिस्ट आपको पसन्द आयी होगी, अगर आपने इनमें से किसी फिल्म को देखा हैं तो कृपया अपने विचार कॉमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *