बॉलीवुड म्यूजिकल मूवीज़ । 10 Best Bollywood Musical Movies 2022

Bollywood musical movies का अपना अलग ही फैन बेस हैं।

इस जॉनर की फ़िल्में हमें कम ही देखने को मिलती हैं जिनमें से कुछ फ्लॉप होती हैं तो कुछ लोगों के दिलों में सालों तक बस जाती हैं।

सुपरहिट वे फ़िल्में होती हैं जिनके गाने लोगों की ज़ुबान पर अपना हक जमा ले।

मैंने कुछ फ़िल्मों के नाम इस bollywood musical movies की लिस्ट में शामिल किए हैं जो music फैंस के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं हैं।

इन लिस्ट पर एक नज़र दौड़ाइये और बताइए कि आपकों इनमें से कौनसी फ़िल्म सबसे अधिक पसन्द हैं?

Best Bollywood Musical Movies

1. Gully Boy (2019)

best bollywood music movie - gully boy

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस bollywood musical movie में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धान्त चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं मुराद अहमद (रणवीर सिंह) की जो मुंबई के धारावी की झुग्गी झोपड़ियों में रहता हैं।

मुराद खाने पीने के बिना रह सकता हैं लेकिन रैप किये बिना उसकी जिंदगी नहीं कट सकती।

उसकी एक गर्लफ्रैंड भी हैं जिसका नाम सफ़ीना फिरदौसी (आलिया भट्ट) हैं जो मुराद से छुप छुपके मिलती हैं और मुराद को लेकर काफ़ी सीरियस हैं।

मुराद पैसे कमाने के लिए जॉब करना शुरू कर देता हैं जहाँ उसकी मुलाकात एक लोकल रैपर श्रीकांत भोंसले उर्फ़ एमसी शेर (सिद्धान्त चतुर्वेदी) से होती हैं जिसे वह कॉलेज प्रोग्राम में परफॉर्म करते देखता हैं।

मुराद भी अब अंडरग्राउंड शोज़ और रैप बेटल्स में भाग लेना शुरू करता हैं और एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पब्लिश कर देता हैं जो कि वायरल हो जाता हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Action Movies

वीडियो देखकर एक रिकॉर्ड पब्लिशर श्वेता मेहता उर्फ़ स्काई (कल्कि कोएचलिन) मुराद और एमसी शेर को एक गाने का ऑफ़र देती हैं।

गाना काफ़ी सुपरहिट होता हैं और वक्त के साथ साथ मुराद और स्काई की नजदीकियां बढ़ती जाती हैं जिसके चलते सफ़ीना से मुराद का ब्रेकअप हो जाता हैं।

अब आगे क्या?

क्या मुराद सफ़ीना से फिर से मिल पायेगा और क्या उसका भारत का बेस्ट रैपर बनने का सपना पूरा हो पायेगा?

फ़िल्म गली बॉय में हमें इन्हीं सवालों के जवाब देखने को मिलते हैं।

2. Aashiqui 2 (2013)

bollywood music film - aashiqui 2

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस bollywood music movie में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड कैरेक्टर्स में हैं जबकि महेश ठाकुर और शाद रंधावा सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं राहुल जयकार (आदित्य रॉय कपूर) की जो एक सक्सेसफुल सिंगर और म्यूजिशियन हैं लेकिन शराब पीने की आदत की वजह से उसका कैरियर बर्बाद होता जा रहा हैं।

एक दिन उसकी मुलाकात आरोही केशव शिर्के (श्रद्धा कपुर) से होती हैं जिसे वो एक बार में अपना गाना गाते देखता हैं।

राहुल आरोही की सादगी और आवाज़ से काफ़ी इम्प्रेस होता हैं और उसे बड़ा सिंगर बनाने का वादा करता हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Comedy Movies

राहुल के वादे की वजह से आरोही बार में गाना गाना छोड़ देती हैं और राहुल के साथ मुम्बई आ जाती हैं।

आरोही राहुल से कॉन्टेक्ट करने का प्रयास करती हैं लेकिन उससे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाता।

अब क्या आरोही बड़ी सिंगर बन पाएगी?

इस सवाल का जवाब आपको फ़िल्म आशिक़ी 2 में देखने को मिलेगा।

3. Rockstar (2011)

music bollywood movie - rockstar

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस बॉलीवुड म्यूजिकल फ़िल्म में रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, शम्मी कपूर, शेरनाज़ पटेल, पीयूष मिश्रा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं जनार्दन जाखड़ उर्फ़ जेजे (रणबीर कपूर) की जिसकी ख्वाहिश हैं जिम मॉरिसन की तरह रॉकस्टार बनने की।

जेजे एक कॉलेज में पढ़ता हैं जहाँ उसके एक दोस्त ने उससे कहा कि सभी रॉकस्टार में एक चीज़ कॉमन होती हैं वो ये की सभी का दिल टूटा हुआ होता हैं।

तब जेजे को लगता हैं कि उसका अभी तक दिल नहीं टूटा शायद तभी वो रॉकस्टार नहीं बन पा रहा।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Crime Movies

तब वो हीर कोल (नरगिस फाखरी) का डांस परफॉर्मेंस देखता हैं और उसे प्रपोज़ कर देता हैं।

अब आगे क्या?

क्या हीर जेजे के प्रपोज़ल को स्वीकार करेगी और क्या जेजे कभी रॉकस्टार बन पाएगा?

इन सभी सवालों के जवाब आपको फ़िल्म रॉकस्टार में देखने को मिलेंगे।

4. Mohabbatein (2000)

music movie bollywood - mohabbatein

आदित्य चौपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चौपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिम्मी शेरगिल और प्रीति झांगियानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं राज आर्यन मल्होत्रा (शाहरुख खान) से जो गुरुकुल में म्यूजिक टीचर के तौर पर अपॉइंट होता हैं।

गुरुकुल एक प्रतिष्ठित ऑल-बॉयज कॉलेज हैं जिसमें एडमिशन लेने का हर स्टूडेंट का सपना हैं।

इसके प्रिंसीपल हैं नारायण शंकर (अमिताभ बच्चन) जिनका मानना हैं कि प्यार और मोहब्बत फालतू की चीज़ें होती हैं जिनकी एक स्टूडेंट की ज़िंदगी में कई जगह नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Horror Movies

फ़िल्म के कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

गुरुकुल के तीन स्टूडेंट्स समर (जुगल हंसराज), विक्की (उदय चौपड़ा) और करण (जिम्मी शेरगिल) को प्यार हो जाता हैं।

अगर गुरुकुल में कोई भी स्टूडेंट नारायण शंकर के बनाएं नियमों को तोड़ता हैं तो उसे सीधा गुरुकुल से निकाल दिया जाता हैं।

क्या राज इन तीनों स्टूडेंट्स को नारायण शंकर से बचा पायेगा?

5. 99 Songs (2021)

bollywood musical ramance film - 99 songs

विश्वेश कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित इस bollywood musical ramance film में इहान भट और एडिल्सी वर्गास मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि आदित्य सील, लीजा रे और मनीषा कोईराला सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी एक ऐसे स्ट्रगलिंग सिंगर की हैं जिसकी ख्वाहिश एक सक्सेसफुल म्यूजिक कम्पोज़र बनने की हैं।

फ़िल्म की कहानी ए आर रहमान ने लिखी हैं जिससे आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि ये फ़िल्म पूरी तरह म्यूजिक पर आधारित हैं।

6. Banjo (2016)

musical movie - banjo

रवि जाधव द्वारा निर्देशित इस बॉलीवुड म्यूजिकल मूवी में रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, धर्मेश येलांडे मुख्य किरदारों में हैं जबकि आदित्य कुमार, राम मेनन महेश शेट्टी, ल्यूक केनी सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं मिकी (ल्यूक केनी) से जिसे बैंजो बजाने वाले कि तलाश होती हैं जिसके तहत वो एक लोकल कॉन्सर्ट में जाता हैं जिसे एक बैंड ने आयोजित किया था जिसका लीडर तराट (रितेश देशमुख) था।

मिकी की एक दोस्त थी क्रिस्टीना (नरगिस फाखरी) जो अमेरिका से मुम्बई आई थी जिसकी मुलाकात तराट से होती हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Thriller Movies

फ़िल्म की कहानी काफ़ी उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ती हैं जहाँ हमें कई म्यूजिक कॉन्सर्ट भी देखने को मिलते हैं।

बॉलीवुड म्यूजिकल मूवीज़ देखने के शौकीनों के लिए बैंजो एक कमाल की फ़िल्म हैं।

7. Soundtrack (2011)

bollywood music movie - soundtrack

नीरव घोष द्वारा निर्देशित इस bollywood music movie में राजीव खंडेलवाल और सोहा अली खान लीड कैरेक्टर्स में हैं जबकि मृणालिनी शर्मा, मोहन कपूर और यतिन कार्येकर सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं रौनक कोल (राजीव खंडेलवाल) की जिसके लिए म्यूजिक ही सब कुछ हैं।

उसे म्यूजिक का ज्ञान अपने पिता से विरासत में मिला जो एक असफल म्यूजिशियन थे।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Biography Movies

रौनक मुम्बई आया और अपने अंकल सुरेंद्र (यतिन कार्येकर) के नाईट क्लब में डीजे के तौर पर काम करने लगा।

इस फ़िल्म में आप एक आम आदमी की कहानी देखोगे जो अपने म्यूजिशियन बनने को सपने को हक़ीक़त में बदलने के लिए कुछ भी कर सकता हैं।

अगर आप म्यूजिकल मूवीज़ का शौक़ रखते हैं तो इस फ़िल्म को जरूर देखें।

8. Secret Superstar (2017)

bollywood music movie - secret superstar

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस bollywood musical film में जायरा वसीम, आमिर खान, मेहर विज और राज अर्जुन लीड कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं इंसिया मलिक (जायरा वसीम) की जो 15 साल की गुजराती मुस्लिम लड़की हैं और बड़ौदा में रहती हैं।

उसके परिवार में उसकी माँ नज़मा (मेहर विज), भाई गुड्डू (कबीर साजिद), पिता फ़ारुख (राज अर्जुन) और दादी हैं।

इंसिया सिंगर बनने को लेकर काफ़ी भावुक हैं लेकिन उसके पिता उसके इस सपने के एकदम ख़िलाफ़ हैं।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Adventure Movies

फिर एक दिन वो एक नकाब पहनकर एक गाने को रिकॉर्ड करती हैं और “सीक्रेट सुपरस्टार” के नाम से यूट्यूब पर अपलोड कर देती हैं।

इस वीडियो से वह रातों रात यूट्यूब सेंसेशन बन जाती हैं और एक बड़े म्यूजिक डायरेक्टर शक्ति कुमार (आमिर खान) की नज़रों में आती हैं।

लेकिन उसके पिता उसके इस सपने के बीच फिर से आ खड़े होते हैं।

क्या इंसिया अपने सिंगर बनने के सपने को साकार कर पायेगी?

9. Rock On (2008)

musical drama film - rock on

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस musical drama film में अर्जुन रामपाल, शहाना गोस्वामी, फ़रहान अख्तर, प्राची देसाई, पूरब कोहली, कोयल पूरी, ल्यूक केनी, निकोलेट बर्ड और डेज़ी इंगला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म की कहानी हैं रॉक बैंड म्यूजिक की जिसका लीड सिंगर आदित्य श्रॉफ़ (फ़रहान अख्तर) हैं जबकि जोसेफ़ मैस्करेनहास उर्फ़ जो (अर्जुन रामपाल) बैंड का लीड गिटारिस्ट हैं।

ये रॉक बैंड एक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेता हैं जिसके विनर को एक एलबम और एक म्यूजिक वीडियो का कांट्रेक्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood Drama Movies

आदित्य श्रॉफ का बैंड कॉम्पिटिशन जीत जाता हैं लेकिन उन्हें पता चलता हैं कि इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने पर उन्हें कुछ समझौते करने पड़ेंगे।

जिसके चलते बैंड के सभी साथी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं और बैंड ख़त्म हो जाता हैं।

क्या ये बैंड फिर से वापस बन पाएगा? क्या बैंड के सभी साथी फिर से एक साथ आ पाएंगे?

इन सभी सवालों के जवाब आपको फ़िल्म रॉक ऑन में देखने को मिलेंगे।

10. Ae Dil Hai Mushkil (2016)

musical romantic drama film - ae dil hai mushkil

करण जौहर द्वारा निर्देशित इस musical romantic drama film में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड कैरेक्टर्स में हैं।

फ़िल्म की कहानी शुरू होती हैं अयान सेंगर (रणबीर कपूर) के एक इंटरव्यू से। अयान एक कामयाब सिंगर हैं जो इंटरनेट सेंसेशन बन चुका हैं।

इस इंटरव्यू में अयान अपने अतीत के बारे में बात करता हैं जहाँ हमें जानने को मिलता हैं कि किस तरह अयान अलीजेह (अनुष्का शर्मा) नाम की लड़की से मोहब्बत कर बैठता हैं लेकिन उसकी शादी किसी ओर से हो जाती हैं।

फ़िल्म में हमें ना सिर्फ उसकी लव लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा बल्कि वो सिंगर कैसे बना? इसकी भी पूरी जर्नी दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Best Bollywood History Movies

तो ये कुछ ऐसी bollywood music movies हैं जिनमें आपको म्यूजिशियन या सिंगर की ज़िंदगी का स्ट्रगल देखने को मिलेगा।

अगर आपको म्यूजिकल बॉलीवुड मूवीज़ देखना पसंद हैं तो ये फ़िल्में आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प साबित होंगी।

आपको इनमें से कौनसी फ़िल्म सबसे बेहतरीन लगती हैं? कॉमेंट्स में जरूर बताएं।

पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *